Breaking News

खूंटी पुलिस का बड़ा खुलासा: जमीन के पैसों के विवाद में हुई थी सुमित तिग्गा की हत्या, दो गिरफ्तार

Khunti: खूंटी पुलिस ने कर्रा थाना क्षेत्र के गुयू गांव में हुए चर्चित सुमित तिग्गा उर्फ तेम्बा तिग्गा हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने महज जमीन बिक्री के पैसों के विवाद में अपने ही साथी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बीते 22 दिसंबर 2025 को कर्रा थाना अंतर्गत गुयू स्थित एक खेत में अज्ञात अपराधियों ने सुमित तिग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध कांड संख्या 101/25 (धारा 103(1)/3(1) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

27 दिसंबर को खूंटी पुलिस अधीक्षक (SP) को गुप्त सूचना मिली कि हत्या में शामिल आरोपी अपने गांव गुयू में ही छिपे हुए हैं। इसके बाद तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: संजय बालमुचु (21 वर्ष), पिता- रामा बालमुचु सुगन मुंडा (19 वर्ष), पिता- पुना मुंडा (दोनों निवासी: ग्राम- गुयू, थाना- कर्रा, जिला- खूंटी)

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाल ही में एक जमीन की बिक्री हुई थी, जिससे मिले पैसों में मृतक सुमित तिग्गा अपना हिस्सा मांग रहा था। आरोपी पैसे देने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने सुमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान बरामद किए हैं: 01 देशी कट्टा (जिससे गोली चलाई गई) 01 जिंदा गोली मृतक का मोबाइल फोन (जो हत्या के बाद आरोपी ले गए थे)

इस सफल कार्रवाई में तोरपा SDPO क्रिस्टोफर केरकेट्टा के साथ कर्रा थाना के पु०अनि० दीपक कांत कुमार, पु०अनि० जितेन्द्र राम, पु०अनि० जुगेश सिंह, सुनील कुमार दास और तकनीकी सेल के प्रवीण कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post