Breaking News

गाली-गलौज का खौफनाक अंत: रनिया पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, सिमडेगा का युवक गिरफ्तार

Rania (Khunti): खूंटी पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र के डीपल नदी में मिले अज्ञात शव के मामले का सफल भेदन कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल आरोपी को सिमडेगा जिले के बानो से गिरफ्तार किया है। मामला महज नदी पार करने के दौरान हुए विवाद और गाली-गलौज से जुड़ा है।

बीते 24 दिसंबर 2025 को रनिया पुलिस को सूचना मिली थी कि डीपल नदी के हुरिंगा घाट के पास एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान सिमडेगा जिले के बानो निवासी बिम्बल मुड़की के रूप में की। इस संबंध में रनिया थाना में कांड संख्या 35/25, धारा-103(1)/238 BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खूंटी एसपी के निर्देश पर तोरपा एसडीपीओ श्री क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी शाखा और खुफिया जानकारी की मदद से पुलिस आरोपी नितिर मुड़की उर्फ नितिन (21 वर्ष) तक पहुंची, जो सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के गिरजाटोली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी नितिन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि घटना के दिन वह और मृतक बिम्बल मुड़की कोयल नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान बिम्बल उसे बहुत ज्यादा गाली-गलौज करने लगा। गाली सुनकर नितिन आपा खो बैठा और उसने गुस्से में आकर बिम्बल को नदी किनारे एक बड़ी चट्टान (पत्थर) के पास जोर से धक्का दे दिया। पत्थर से टकराने और पानी में गिरने के कारण बिम्बल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है। इस सफल अभियान में शामिल मुख्य सदस्य थे, क्रिस्टोफर केरकेट्टा (एसडीपीओ, तोरपा) पु०अ०नि० श्यामल कुम्भकार (थाना प्रभारी, रनिया) पु०अ०नि० दिनू कुमार (रनिया थाना) खूंटी एसपी कार्यालय की तकनीकी शाखा और रनिया थाना का सशस्त्र बल। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post