Breaking News

खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता, PLFI सदस्य ने प्रेम-प्रसंग में की थी युवक की हत्या का खुलासा करते हुए अरोपी गिरफ्तार

Khunti : खूंटी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए PLFI के पूर्व सदस्य और लाल वारंटी अभियुक्त अर्जुन कच्छप को गिरफ्तार किया है। अर्जुन कच्छप उर्फ अर्जुन मुंडा उर्फ प्रेम कच्छप उर्फ बम्बइया पर अपने प्रेमी के भाई अमरदीप की हत्या का आरोप है। यह गिरफ्तारी तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

दिनांक 01.06.2025 को कर्रा थाना क्षेत्र के करी पाइन अन्तर्गत स्थित जंगल में, सड़क के नीचे, एक युवक का गला रेता हुआ शव मिला था। इस घटना के संबंध में कर्रा थाना में कांड संख्या 48/25, धारा-103(1)/238 बी०एन०एस० के तहत मामला दर्ज किया गया था।

हत्या की गंभीरता को देखते हुए, तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई और दिनांक 11.12.2025 को दुमरगढ़ी स्थित उसके घर से अर्जुन मुंडा को गिरफ्तार किया गया। हत्या का कारण था प्रेम प्रसंग और निजी दुश्मनी, गिरफ्तारी के बाद, पूछताछ में अपराधी अर्जुन कच्छप ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने बताया कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग था।

आरोपी अर्जुन कच्छप ने मृतक अमरदीप की चचेरी बहन से शादी की थी। इसके बावजूद, आरोपी के मृतक की निजी (सगी) बहन से भी प्रेम संबंध थे। मृतक अमरदीप को आरोपी के इन प्रेम संबंधों पर कड़ी नाराजगी थी, जिस कारण दोनों के बीच विवाद था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अमरदीप को कर्रा थाना क्षेत्र के जंगल में बुलाया। वहाँ दोनों ने मिलकर पहले शराब पी। जब अमरदीप नशे में हो गया, तो अर्जुन ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया और फिर चाकू से उसका गला काट दिया। शव को छिपाने के इरादे से, उसने कपड़े (चादर) जलाकर मृतक के चेहरे को भी जला दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। विलसिरिंग के पास वाले जंगल से बॉडी मिली।

गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन कच्छप उर्फ अर्जुन मुंडा एक कुख्यात अपराधी है और PLFI का सदस्य रह चुका है। वह खूंटी पुलिस का लाल वारंटी भी था।

अर्जुन कच्छप उर्फ अर्जुन मुंडा उर्फ प्रेम कच्छप उर्फ बम्बइया PLFI के सदस्य था जिसे पूर्व में भी कर्रा थाना की पुलिस ने वर्ष 2012 द्वारा मर्डर केस मामले में जेल भेज चुकी है इसके अलावा लापुंग थाना की पुलिस भी एक मामले को लेकर इसे जेल भेज चुकी है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कांड में इस्तेमाल की गई TVS Apache मोटरसाइकिल (रजि० न०-JH01FX-5788), मृतक का एटीएम कार्ड और अन्य संबंधित सामान बरामद किए हैं।

वर्तमान पता: दुबईमा करीब 45 वर्ष, पिता स्वः पुष्धा बुन्या व्याधी पतारामा, थाना-कर्ता, जिला-खूँटी

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post