Breaking News

जेसीबी की चपेट में आने से युवक कि मौत

Khunti: कर्रा थाना क्षेत्र के बिनगांव बाजार के पास एक बड़ी सड़क दु’र्घटना हुई जिसमें घटनास्थल पर हीं एक युवक की मौ’त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब छह बजे लोहरदगा थाना क्षेत्र के खगपतरा गांव निवासी 26 वर्षीय युवक संजीत कुमार लोहरा मोटरसाइकिल से बिनगांव बाजार गया गया था जहां बिनगांव बाजार के पास एक अज्ञात जेसीबी के चपेट में आने से मौत हो गयी।

संजीत कुमार लोहरा कर्रा के बिनगांव गांव स्थित टाटा ट्रेंड हाऊस बिनगांव में काम करता था मृतक बिनगांव में अपने दोस्तों के साथ किराया का कमरा लेकर रहता था और टाटा ट्रेंड हाऊस बिनगांव में दैनिक मजदूरी करता था वह गुरुवार को साप्ताहिक बाजार करने बिनगांव गया था जहां अज्ञात जेसीबी के बोकेट के सम्पर्क में आने से युवक के सीना व पेट में गंभीर चोट लगी जिससे कि घटना स्थल पर हीं युवक कि मौत हो गई।

घटना को देखते ही मृतक युवक के दोस्तों ने मदद कि गुहार लगाई और लोगों ने तत्काल घटना कि जानकारी कर्रा पुलिस को दी जानकारी मिलते हीं कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को उठाकर सीएचसी कर्रा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया कर्रा पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गई जिसे शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post