Breaking News

सुदीप गुड़िया ने सदन में रखी मांग,पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली जर्जर सड़क का हो पुनर्निर्माण

Khunti : तोरपा प्रखंड क्षेत्र के तपकारा से पेरवाघाघ जलप्रपात (8 किमी) तथा डेराग से पांडुपुडिंग जलप्रपात, लोहाजीमी (4 किमी) तक जाने वाली सड़कों की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। दोनों सड़कें महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती हैं और नवंबर से फरवरी के बीच यहाँ सैलानियों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

स्थानीय किसानों, छात्रों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों के लिए भी ये सड़कें जीवनरेखा मानी जाती हैं। हालांकि सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

जिसे लेकर आज तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सदन में आवाज उठाया और सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया कि इन दोनों सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सके। जर्जर सड़कों के कारण न केवल आमजन परेशान हैं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियाँ भी प्रभावित हो रही हैं।

उन्होंने आगे ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और क्षेत्र का विकास बाधित न हो।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post