Breaking News

झारखंड में करंट से हथिनी की मौत, बिजली पोल से शरीर रगड़ते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Garhwa : गढ़वा जिले के चिनियां थाना क्षेत्र में रविवार अहले सुबह एक मार्मिक घटना सामने आई, जहाँ एक हथिनी की 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कारी-माटी जंगल के निकट चपकली मोड़ के पास हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

रात में देखा गया था हाथियों का बड़ा झुंड

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात 25–30 हाथियों का झुंड चपकली गांव में देखा गया था। सुबह जंगल की ओर लौटते समय झुंड में शामिल एक हथिनी सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से शरीर रगड़ रही थी। इसी दौरान पोल पर लगा क्लैंप टूटकर नीचे गिर गया, और हथिनी का सिर करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से हथिनी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना स्थल पर उमड़े ग्रामीण

सुबह जैसे ही घटना की सूचना फैली, आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। ग्रामीणों ने हथिनी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और वन विभाग से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की।

वन विभाग की जांच जारी

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हथिनी की मौत का कारण बिजली के करंट की चपेट में आना प्रतीत हो रहा है। मामले की विस्तृत जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम भी घटनास्थल पर बुला ली गई है।

उन्होंने कहा कि हथिनी की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

स्थानीय लोग रहे मौजूद

मौके पर वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष रामसागर यादव, उपमुखिया प्रतिनिधि रवि प्रसाद, विकास प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, भीम प्रसाद गुप्ता, आरजू मंसूरी, बिजली विभाग के सीमंत चंद्रवंशी, जितेंद्र यादव, जयशंकर प्रसाद, मुकेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post