Breaking News

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी का SIR पर विवादित बयान, BJP ने बताया अफवाह फैलाना

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। जामताड़ा जिले के नारायणपुर में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उन्होंने SIR (स्पेशल इरेजमेंट रिव्यू) प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए। मंच से संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि SIR के नाम पर लोगों की पहचान और नागरिकता छीनने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं, आधार कार्ड से नाम हटाए जा रहे हैं और अधिकारियों द्वारा गलत कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई अधिकारी बिना वजह SIR के नाम पर घर आए, तो उसे “बांध कर रखिएगा”। मंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर इस संबोधन का वीडियो भी साझा किया है, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

बिहार के उदाहरण का हवाला

डॉ. अंसारी ने आरोप लगाया कि कई राज्यों में SIR के जरिए वोटरों के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव से पहले SIR लागू होने पर करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिससे कथित तौर पर भाजपा को राजनीतिक फायदा मिला। उनका दावा है कि यही रणनीति अब बंगाल और फिर झारखंड में लागू करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने दस्तावेज मजबूत रखें और किसी भी अधिकारी को मनमानी न करने दें।

बीजेपी का पलटवार

मंत्री के बयान पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष शरण ने कहा कि मंत्री भ्रम और डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार SIR एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य वोटर लिस्ट को अपडेट करना है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि मंत्री सरकार की नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए उकसाने वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और समाज में अनावश्यक तनाव पैदा कर रहे हैं।

“SIR की आड़ में बड़ी कार्रवाई की तैयारी” – मंत्री

डॉ. अंसारी ने अपने बयान में दोहराया कि भाजपा SIR को हथियार बनाकर खास इलाकों में वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर काट-छांट करना चाहती है। उनका कहना था कि यदि 20 प्रकार के दस्तावेज नहीं हुए, तो लोगों का नाम सूची से हटाया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि SIR अधिकारियों के हाथ में मनमानी का तरीका बन सकता है, इसलिए जनता को सतर्क रहना होगा।

मंत्री और भाजपा नेताओं के बीच बयानबाजी के बाद यह मामला अब राज्य की राजनीति में गरमाया हुआ है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post