Gumla : आपार दुःख के साथ सूचित करना है कि मुरहू प्रखंड के गजगांव निवासी बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के सक्रिय कार्यकर्ता एवं भाजपा सदस्य अनुज कुमार मांझी तथा हांसा निवासी भाजपा कार्यकर्ता शिवदत्त मांझी का आज प्रातः लगभग 4:30 बजे पोकला ग्राम के पास सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। दोनों कार्यकर्ता रामरेखा मेला से लौट रहे थे, तभी यह हादसा घटित हुआ।


इस दर्दनाक दुर्घटना में पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों में गजगांव निवासी प्रभाष मांझी, रेवा निवासी अमित महतो और चंद्रू राम, तथा जुरदाग निवासी सुनील कुमार शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रिम्स, रांची रेफर किया गया है।
वहीं बांदे निवासी रंजीत महतो को खुंटी अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

आम्रेश्वर धाम परिवार एवं भाजपा परिवार ने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन ने कहा कि अनुज मांझी और शिवदत्त मांझी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🕯️



