Breaking News

कर्रा में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, रसोइयों ने दिखाया हुनर

Karra/Khunti : राजकीय मध्य विद्यालय कर्रा में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संकुल स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के रसोइयों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और रसोइयों को नए व्यंजन बनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में बीडीओ स्मिता नगेशिया मुख्य अतिथि और डीईईओ विजया लक्ष्मी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बीडीओ स्मिता नगेशिया ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे आज स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार किया गया, वैसे ही हर दिन विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना चाहिए। इससे बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है।

प्रतियोगिता के दौरान रसोइयों ने पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजनों की विविधता प्रस्तुत की, जिसमें स्थानीय अनाज और सब्जियों का प्रयोग विशेष रूप से देखा गया। निर्णायक मंडल ने स्वाद, प्रस्तुति और पोषण मानक के आधार पर व्यंजनों का मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर कम्प्यूटर ऑपरेटर सुजीत कुमार पाढ़ी, प्रेमलता कुमारी, कमला प्रभा तिग्गा सहित कई शिक्षक और रसोइए उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया।

इस आयोजन से रसोइयों में उत्साह देखा गया और उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से उन्हें नए व्यंजन सीखने और बच्चों के लिए बेहतर भोजन बनाने की प्रेरणा मिलती है।

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post