Breaking News

Jharkhand News: सेंट्रल जेल होटवार में कैदियों का डांस वीडियो वायरल, सहायक कारापाल निलंबित — जांच के आदेश जारी

Ranchi : रांची के होटवार सेंट्रल जेल से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो कैदी जेल परिसर में नाचते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद सहायक कारापाल जगन्नाथ राम को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

कारा महानिरीक्षक ने इस पूरे मामले की सत्यता जांच का जिम्मा जेल निदेशक मनोज कुमार को सौंपा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो में नजर आने वाले दो कैदियों के नाम विधु गुप्ता और विक्की भालोटिया बताए जा रहे हैं।

विधु गुप्ता प्रिज्म होलोग्राफी का संचालक है और उस पर शराब घोटाले में नकली होलोग्राम सप्लाई करने और अधिकारियों को करोड़ों की रिश्वत देने का आरोप है। जुलाई में एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद वह जेल भेजा गया था। वहीं, विक्की भालोटिया जमशेदपुर का कारोबारी है, जिसे ईडी ने जीएसटी घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था।

यह पहला मौका नहीं है जब होटवार सेंट्रल जेल विवादों में आया हो। पहले भी जेल प्रशासन पर हाई प्रोफाइल बंदियों को विशेष सुविधा देने और जेल मैनुअल का उल्लंघन करने के आरोप लग चुके हैं। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है, और जेल प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि कैसे बंदियों के पास मोबाइल पहुंचा और वीडियो बना।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post