Breaking News

JSSC Vacancy 2025: झारखंड में होमगार्ड के 737 पदों पर भर्ती, 7वीं-10वीं पास करें आवेदन — जानें प्रक्रिया

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (Home Guard Department) ने 737 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इनमें 667 पद ग्रामीण गृह रक्षक और 70 पद शहरी गृह रक्षक के लिए निर्धारित हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू होकर 21 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:
ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार को कम से कम 7वीं कक्षा पास होना चाहिए, जबकि शहरी गृह रक्षक पद के लिए 10वीं पास अनिवार्य है। उच्च योग्यता वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। आयु सीमा 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा —
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
हिन्दी लेखन परीक्षा (100 अंक, न्यूनतम 30 अंक आवश्यक)

तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी गृह रक्षक के लिए, 100 अंक, पास अंक 30)
सभी परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद उनका मेडिकल और चरित्र सत्यापन होगा तथा प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति दी जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग झारखंड के दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों — दुमका मुफस्सिल, काठीकुण्ड, गोपीकान्दर, शिकारीपाड़ा, रानेश्वर, मसलिया, जामा, जरमुण्डी, सरैयाहाट और रामगढ़ — में की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया: recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं। “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें। लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले विवरण जांचें। आवेदन का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथि: आवेदन प्रारंभ: 18 नवंबर 2025, अंतिम तिथि: 21 दिसंबर 2025

यह भर्ती झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी सेवा में जुड़ने का बेहतरीन अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने 7वीं या 10वीं तक पढ़ाई की है और राज्य में सेवा करना चाहते हैं।

 

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post