Breaking News

Chhathra Crime: CSP संचालक से दिनदहाड़े 70 हजार की लूट, अपराधी मयूरहंड जंगल की ओर भागे

Chhathra : चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की घटना हुई। गोलकाबर गांव में एसबीआई के CSP संचालक विकास कुमार से 70 हजार रुपए नगद, दो मोबाइल और लैपटॉप लूट लिए गए। अपराधियों ने हथियार के बल पर वारदात अंजाम दिया।

विकास कुमार ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार लोग उनके CSP सेंटर पहुंचे। इनमें से दो ने हेलमेट पहना था और दो ने मास्क लगाकर अपना चेहरा छिपाया था। अपराधियों ने पिस्टल और कट्टे का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकाया।

घटना के दौरान एक आरोपी ने बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालने की बात कही। विकास ने इनकार किया तो अपराधियों ने पिस्टल निकाली और काउंटर में लगे लॉक खोलने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद उन्होंने नगद, लैपटॉप और दो मोबाइल फोन लूट लिए।

इटखोरी थाना पुलिस ने पीसीआर वैन के साथ मौके पर पहुंचकर अपराधियों का पीछा किया। लेकिन अपराधी दंदाहा घाटी होते हुए मयूरहंड के जंगल की ओर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने अपराधियों के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर मयूरहंड जंगल से एक फोन बरामद किया। इसके साथ ही जंगल की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। उन्होंने नागरिकों से सावधानी बरतने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post