Breaking News

धनबाद में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लाख की अवैध शराब और स्प्रिट जब्त

Dhanbad : उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को धनबाद जिला के सोनारडीह और तेतुलमारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में करीब 70 लाख रुपये मूल्य की शराब और स्प्रिट बरामद हुई।

सोनारडीह थाना इलाके के कोयरीडीह में बीसीसीएल के एक मकान में छापेमारी के दौरान 50 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। यह मकान सूरज महतो का बताया गया। टीम ने मकान से सभी सामग्री जब्त कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान पता चला कि सूरज महतो तेतुलमारी के दिनेश टुडू के साथ मिलकर अवैध कारोबार चला रहा था। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम तेतुलमारी के तीलाटांड में दिनेश टुडू के घर भी पहुंची और वहां भी छापेमारी की।

तत्काल निरीक्षण में टीम ने करीब 150 बोरे में भरी शराब, 800 लीटर स्प्रिट, ढक्कन, विभिन्न कंपनियों के स्टीकर और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। इसमें बोटलिंग और पंचिंग मशीन भी शामिल थी।

उत्पाद विभाग के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बरामद की गई शराब की कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है। छापेमारी के दौरान सूरज महतो और दिनेश टुडू फरार हो गए।

इस अभियान में उत्पाद विभाग के जोय हेम्ब्रम, कुलदीप कुमार, सत्येंद्र के साथ सोनारडीह और तेतुलमारी थाना पुलिस के जवान भी शामिल थे। विभाग ने आगे की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post