Breaking News

Ghatshila By-Election: झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को CPI का समर्थन, BJP को मिलेगी कड़ी टक्कर

Ghatshila: झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ झामुमो को बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह फैसला “सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने” और “लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा” के लिए लिया गया है।

गुरुवार को मऊभंडार स्थित आईसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में CPI के राज्य सचिव महेंद्र पाठक और एटक के राज्य महासचिव अशोक यादव ने झामुमो प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा की। बैठक में झामुमो के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी भी मौजूद रहे।

CPI नेताओं ने इस समर्थन को सशर्त बताते हुए सरकार को पुराने वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि पिछली बार की घोषणाएं — जैसे लैंड बैंक समाप्त करने का वादा — अब तक पूरी नहीं हुई हैं। पार्टी ने मांग की कि सरकार इस बार जनता से किए गए वादों को समय पर पूरा करे।

इस पर झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी जनहित वादों पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

CPI राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा, “वर्तमान परिस्थितियों में आपसी मतभेद भूलकर मिलकर लड़ने की जरूरत है। सांप्रदायिक शक्तियां सिर चढ़कर बोल रही हैं। अगर उपचुनाव में भाजपा का खाता खुला तो उनका मनोबल और बढ़ जाएगा।”

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह “चुनाव आयोग के माध्यम से एनआरसी को पिछले दरवाजे से लागू करने की कोशिश कर रही है।”

पाठक ने कहा कि CPI, झामुमो और अन्य वामपंथी दल एकजुट होकर भाजपा को कड़ी चुनौती देंगे। उन्होंने दावा किया कि “भाजपा की हार तय है और झामुमो का उम्मीदवार भारी मतों से जीतेगा।”

बैठक में आईसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओमप्रकाश सिंह, भुवनेश्वर तिवारी, अंबुज ठाकुर, विक्रम कुमार सहित कई वामपंथी नेता उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post