Breaking News

सोनमेर मेला का ऐतिहासिक उद्घाटन, विधायक रामसूर्या मुंडा और सुदीप गुड़िया रहे मुख्य अतिथि

Khunti : खूँटी जिले में ऐतिहासिक और पारंपरिक लोक संस्कृति का प्रतीक सोनमेर मेला विधिवत शुरू हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक खूंटी श्री रामसूर्या मुंडा और विधायक तोरपा श्री सुदीप गुड़िया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद दोनों विधायकों ने मां सोनमेर की पूजा अर्चना कर क्षेत्र और संपूर्ण झारखंड पर सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह मेला सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

विधायकों ने बताया कि सोनमेर मेला खूँटी जिला और झारखंड के लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का माध्यम है। इस मेले से क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहर का भी परिचय मिलता है।

उन्होंने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि माँ सोनमेर की कृपा हम सभी पर हमेशा बनी रहे। उनका संदेश था कि हर घर-आँगन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि बनी रहे, और समाज में भाईचारा और सामूहिक विकास कायम रहे।

इस अवसर पर जिला सचिव सुशील पाहन, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख फिरोज और युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल केशरी सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साथ ही युवा मोर्चा संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश महतो, कोषाध्यक्ष बसंत महतो, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, भोला साहू, सीमा कुमारी और झामुमो के कई कार्यकर्ता भी मेले में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post