Breaking News

सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना क्षेत्र से NDPS एवं Arms Act के तहत दो गिरफ्तार

Simdega : कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया कि श्रीकोण्डेकेरा, शिवनाथपुर रोड से लरबा की ओर एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में अवैध मादक पदार्थ और हथियार ले जाया जा रहा है।

समय करीब 11.30 बजे पुलिस टीम लरबा शिवनाथपुर मोड़ पर पहुंची और एन्टी क्राईम चेकिंग शुरू की। 11.55 बजे सफेद बोलेरो गाड़ी आते हुए पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को घेरकर चालक और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में प्रदीप लोहरा, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी उपरटोली, सोदे और कृष्णा सिंह, उम्र लगभग 36 वर्ष, निवासी बेलकीदुरा, कोनबीर केल शामिल हैं। दोनों के खिलाफ NDPS Act 1985 और Arms Act 1959 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गाड़ी और अभियुक्तों की तलाशी लेने पर बरामद सामान में अवैध गांजा, आग्येनास्त्र और जिंदा गोलियां शामिल हैं। प्रदीप लोहरा के पास से ब्लू पर्स में आधार कार्ड, स्कूल आईडी, पिस्टल और दो जिंदा गोली, साथ ही लगभग 1.942 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

कृष्णा सिंह के पास से भूरा पर्स मिला, जिसमें 6500 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस पाए गए। दोनों अभियुक्तों और बरामद सामान को विधिवत पुलिस रिकार्ड में दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सिमडेगा एवं अनुमंडल अधिकारी के दिशा-निर्देश में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने में सफलता मिली है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post