Breaking News

कोडरमा में युवक की हत्या: बाइक पर बिठाकर ले गए, शव खेल मैदान में मिला

Koderma: कोडरमा के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत विरसोडीह पंचायत के जमकट्टी गांव के समीप मंगलवार रात सिंगारडीह खेल मैदान से 30 वर्षीय गोवर्धन साव उर्फ मोदी साव का शव बरामद किया गया। मृतक हड़ाही पंचायत के चमगुदो खुर्द निवासी थे और उनके पिता स्व. रामू साव हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

ग्रामीण मनोज साव के अनुसार, गोवर्धन मंगलवार की शाम घर से बिना बताए निकले थे। शाम करीब 6 बजे उन्हें चंदवारा-केटीपीएस मुख्य मार्ग के फोरलेन चौक के पास देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहीं से दो युवक उन्हें मोटरसाइकिल पर बिठाकर सिंगारडीह की ओर ले गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे।

ग्रामीणों ने बताया कि शव के चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान थे, जिससे स्पष्ट है कि उनकी हत्या पत्थर से कूच कर की गई। मनोज साव ने आशंका जताई कि आरोपियों ने पहले गोवर्धन को शराब पिलाकर नशे में किया और फिर बेरहमी से हत्या कर शव खेल मैदान में फेंक दिया।

तिलैया डैम ओपी प्रभारी प्रेम कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस अब उन दोनों युवकों की तलाश में जुटी है जिन्हें मृतक के साथ जाते हुए देखा गया था।

गोवर्धन साव चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम में मजदूरी करते थे। वह शादीशुदा थे और दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post