Breaking News

गुमला में ऑटो-बोलेरो की टक्कर में तीन की मौत, ढाई साल का बच्चा भी मृतक सूची में शामिल

Gumla: गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के महुआडांड़ जैरागी मुख्य पथ पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जैरागी के पास अंवराटोली बगीचा के निकट ऑटो और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे में हुंदरू नगेसिया (65) और बीतू तुरी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार ढाई वर्षीय अनीश बाड़ा को गंभीर हालत में गुमला ले जाया गया, लेकिन रायडीह के सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैरागी बाजार से लौट रहे ऑटो को विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। हादसे के समय तीनों लोग बाजार जा रहे थे।

बताया गया कि बच्चा अपनी नानी के घर चरका टोली आया हुआ था और बाजार से लौटते हुए अपने माता-पिता के साथ छत्तीसगढ़ के क्रोधा थाना क्षेत्र के चंपा स्थित घर जा रहा था। डुमरी थाना के एसआई आनंदी साहु, एएसआई अंकित राज और एएसआई सुनील बाउरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post