Breaking News

तजना नदी से महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Khunti: खूंटी-रांची मुख्य सड़क पर स्थित तजना नदी से सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने नदी में शव को तैरते हुए देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही खूंटी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और महिला के शव को नदी से बाहर निकाला। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की पहचान कराने के लिए प्रयास कर रही है और थानों को भी इसकी सूचना दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दो आशंकाएं सामने आई हैं। पहली यह कि जितिया पर्व के मौके पर महिला नदी में स्नान करने आई हो और किसी कारणवश उसकी डूबने से मौत हो गई हो। वहीं दूसरी संभावना यह है कि किसी अन्य स्थान से शव नदी के तेज बहाव में बहकर यहां आ गया हो।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतका के शरीर पर चोट या किसी तरह की आपराधिक वारदात के संकेत की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। साथ ही मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों और थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी महिला के गुम होने की सूचना है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post