Breaking News

ऑपरेशन रेड हंट जिसके तहत अबतक 30 स्थायी लाल वारंटी गिरफ्तार।

Simdega: सिमडेगा जिले में अपराधियों व फरार स्थायी (लाल) वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर सिमडेगा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। “ऑपरेशन रेड हंट: सिमडेगा पुलिस” के तहत पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी (लाल) वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त नन्द कुमार यादव, पिता- नाथूराम यादव, निवासी- महुआडीह, थाना- कुरडेग, जिला- सिमडेगा है। उसके खिलाफ वर्ष 2013 में कुरडेग थाना कांड संख्या 29/13 दर्ज किया गया था। इस मामले में उस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 341 और 323 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

12 वर्षों से फरार था आरोपी

बताया गया कि आरोपी नन्द कुमार यादव कांड दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था और अपने पूरे परिवार के साथ तेलंगाना में रह रहा था। लंबे समय तक पुलिस को चकमा देने के बाद हाल ही में वह अपने घर महुआडीह लौटा था। इसी बीच सिमडेगा पुलिस को गुप्त सूचना मिली और विशेष छापामारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

अब तक 30 स्थायी (लाल) वारंटियों की गिरफ्तारी

गौरतलब है कि “ऑपरेशन रेड हंट: सिमडेगा पुलिस” अभियान के तहत अब तक कुल 30 फरार स्थायी (लाल) वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इसके साथ ही कुल 45 लाल (स्थायी) वारंट का निष्पादन किया गया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post