Breaking News

दुर्गा पूजा को लेकर खूंटी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें संपन्न।

Khunti: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर खूंटी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसरों एवं प्रखंड कार्यालयों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों, समाज के गणमान्य लोगों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जिले में दुर्गा पूजा का आयोजन आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के माहौल में किया जाएगा और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

खूंटी थाना क्षेत्र

खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। इसमें शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

रानिया थाना क्षेत्र

रानिया थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रानिया की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी पूजा समिति, जनप्रतिनिधि, मुखिया, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में तथा प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न होगी।

जरियागढ़ थाना क्षेत्र

जरियागढ़ थाना परिसर में मुखिया, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं समाजसेवियों के साथ बैठक आयोजित हुई। उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि दुर्गा पूजा शांति और आपसी सौहार्द के वातावरण में आयोजित की जाएगी। साथ ही तय किया गया कि पूजा पंडालों में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

तोरपा थाना क्षेत्र

तोरपा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) तोरपा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि दुर्गा पूजा जिले की सांस्कृतिक परंपरा एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बने और आयोजन पूरी तरह शांति एवं भाईचारे के साथ हो।

कर्रा थाना क्षेत्र

कर्रा थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी कर्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें पूजा समिति के पदाधिकारी, मुखिया, समाजसेवी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से आयोजित करने का संकल्प लिया।

– इस तरह खूंटी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित बैठकों के दौरान प्रशासन और आमजन ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि आगामी दुर्गा पूजा शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ संपन्न हो।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post