Breaking News

रांची-पूर्णिया के बीच इंडिगो की नई फ्लाइट सेवा शुरू

Ranchi : रांची और पूर्णिया के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर से रांची से पूर्णिया के लिए नई विमान सेवा शुरू कर रही है। यह फ्लाइट कोलकाता के रास्ते सप्ताह में तीन दिन — सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

सुबह रांची से उड़ान, दोपहर पूर्णिया पहुंचना

नई सेवा के तहत विमान रांची से सुबह 7:40 बजे उड़ान भरेगा और कोलकाता पहुंचेगा। इसके बाद कोलकाता से उड़ान भरकर दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। वहीं, वापसी में यह विमान दोपहर 2:30 बजे पूर्णिया से उड़कर कोलकाता पहुंचेगा और फिर रात 8:45 बजे रांची लौट आएगा।

यात्रियों को मिलेगी राहत

इस फ्लाइट सेवा के शुरू होने से रांची-पूर्णिया के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। अब तक यहां आने-जाने के लिए केवल एक ट्रेन और लंबा बस रूट ही विकल्प था। नई फ्लाइट से यात्रियों को समय की बचत और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

रांची एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए बढ़ी उड़ानें

रांची एयरपोर्ट के नए शेड्यूल में दिल्ली के लिए सात सीधी फ्लाइट, बेंगलुरु के लिए चार, मुंबई और कोलकाता के लिए तीन-तीन, हैदराबाद के लिए दो और पटना, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई तथा पुणे के लिए रोजाना एक-एक फ्लाइट उपलब्ध है।

कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा

एयरपोर्ट निदेशक आर.आर. मौर्या के अनुसार अब यात्रियों को भुवनेश्वर, बिशाखापत्तनम, इंदौर, त्रिवेंद्रम और गुवाहाटी जैसे शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की भी सुविधा मिलेगी। एक बार बोर्डिंग कराने के बाद इन शहरों तक जाने में अतिरिक्त प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी।

वाया रूट्स से भी जुड़ाव

भुवनेश्वर के लिए विमान वाया मुंबई, इंदौर वाया दिल्ली, गुवाहाटी वाया बेंगलुरु, बिशाखापत्तनम वाया हैदराबाद और त्रिवेंद्रम वाया बेंगलुरु के माध्यम से कनेक्ट होगा। इससे रांची एयरपोर्ट से यात्रियों को अधिक शहरों तक सहज और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post