Breaking News

गुमला में प्रेमी-प्रेमिका ने मोबाइल विवाद के बाद दी जान, मासूम छात्रा और किशोर ने अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की

गुमला के बिशुनपुर प्रखंड में मोबाइल पर कहासुनी के बाद एक प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा और 10वीं में पढ़ने वाला 17 वर्षीय किशोर अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर गए। घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना दिया है।

छात्रा ने दुपट्टे के सहारे आत्महत्या की

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उसका प्रेमी, जो नवागढ़ सेरका गांव का निवासी था, उसे फोन पर बात करने लगा। बातचीत के दौरान विवाद हो गया और इससे आहत होकर छात्रा ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

प्रेमी ने भी फांसी लगाई

छात्रा की मृत्यु की सूचना मिलते ही प्रेमी भी सदमे में चला गया। इसके बाद उसने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने दोनों को बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

दोनों की अलग-अलग जगह पर सुसाइड करने की पुष्टि हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

परिवार और गांव में मातम

विस्तृत जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट होगी। गांव में घटना को लेकर गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं, जबकि आसपास के ग्रामीण यह सोचकर हैरान हैं कि इतनी कम उम्र में मासूम बच्चों ने ऐसा बड़ा कदम क्यों उठाया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post