Breaking News

सोयको-उलिहातू मार्ग पर रुगड़ी गांव में इमली का विशाल पेड़ गिरा, सड़क जाम से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं।

Khunti: सोयको-उलिहातू मुख्य मार्ग पर रुगड़ी गांव स्थित सामुदायिक भवन के समीप शुक्रवार सुबह एक विशाल इमली का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मुख्य सड़क पूरी तरह जाम हो गई, जिससे क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है। सुबह से ही वाहन चालकों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आज सोयको का साप्ताहिक हाट (बाजार) होने के कारण आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। सड़क जाम हो जाने से बाजार जाने वाले ग्रामीणों को पैदल ही लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। वाहनों की लंबी कतारें दोनों ओर लगी हुई हैं। कई बाइक सवार और ऑटो चालक पेड़ के पास ही फंस गए, जिससे हालात और भी जटिल हो गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ काफी पुराना और जर्जर हो चुका था, जिसके गिरने की संभावना पहले से ही बनी हुई थी। अचानक गिरने से किसी तरह की जानमाल की क्षति तो नहीं हुई, लेकिन पूरे इलाके की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पेड़ को यथाशीघ्र काटकर सड़क से हटाया जाए, ताकि यातायात सामान्य हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते पहल नहीं की गई, तो साप्ताहिक बाजार के दौरान समस्या और विकराल हो सकती है।ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन व वन विभाग से तुरंत सहयोग की अपील की है, ताकि सड़क को जल्द से जल्द खाली कराकर लोगों को राहत मिल सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post