Breaking News

निशा भगत बनीं केंद्रीय सरना समिति महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष, आदिवासी समाज के हितों के लिए कार्य करने का लिया संकल्प।

Ranchi: आदिवासी समाज की प्रतिष्ठित संस्था केंद्रीय सरना समिति ने महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निशा भगत को सौंपी है। निशा भगत की नियुक्ति को लेकर पूरे आदिवासी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।

नव नियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष निशा भगत ने इस अवसर पर आदिवासी समाज एवं केंद्रीय सरना समिति की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं पूरे हृदय से केंद्रीय सरना समिति और समाज का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। मैं पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करूंगी।”

निशा भगत ने आगे कहा कि समाज ने उन्हें महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष बनाकर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति और अधिकारों को सशक्त करने के लिए प्रखरता से कार्य करेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महिला मोर्चा के माध्यम से आदिवासी महिलाओं की आवाज़ को और बुलंद किया जाएगा तथा समाज की बेहतरी के लिए ठोस पहल की जाएगी।

केंद्रीय सरना समिति ने भी भरोसा जताया है कि निशा भगत के नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक मजबूत होगा और समाज के विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। निशा भगत की नियुक्ति से न सिर्फ संगठन बल्कि पूरे आदिवासी समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post