Breaking News

इंसास राइफल साफ करते समय चली गोली, हवलदार की मौत।

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब जैप-09 के हवलदार बारगी उरांव (52 वर्ष) की सरकारी इंसास राइफल साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गयी। गोली उनके सिर में लग गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

मृतक हवलदार बारगी उरांव गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के अहीपाद गांव के रहनेवाले थे। घटना के बाद साथी जवानों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने की तैयारी शुरू की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

कैसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार, हवलदार अपनी बैरक में राइफल की नियमित साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अनजाने में ट्रिगर दब गया और गोली निकल गई। गोली सीधे उनके सिर में जा लगी। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी मिलते ही शव को सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया, जहां खूंटपानी प्रखंड के अंचलाधिकारी फुलेश्वर साव को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में तीन सदस्यीय मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शव को उनके पैतृक गांव गुमला जिले के अहीपाद ले जाया गया।

शोक की लहर

बारगी उरांव के निधन की खबर से गुवा थाना परिसर के साथ-साथ उनके पैतृक गांव अहीपाद में भी शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवानों ने भी उन्हें एक जाबांज साथी बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post