Breaking News

सहायक पुलिस कर्मियों की सेवा अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिया आदेश।

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के सहायक पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी सेवा अवधि में एक वर्ष का विस्तार देने का निर्णय लिया है। अब सहायक पुलिसकर्मी अनुबंध के आधार पर एक और साल तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मुख्यमंत्री के इस आदेश के आलोक में प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह प्रस्ताव शीघ्र ही मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए रखा जाएगा। मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने के बाद इसका औपचारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा।

राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात सहायक पुलिसकर्मी लंबे समय से अपनी सेवा अवधि बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। कई बार उन्होंने सरकार के समक्ष अपनी समस्याओं और आजीविका की चिंता रखी थी। मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय इन कर्मियों को अस्थायी ही सही, लेकिन बड़ी राहत प्रदान करेगा।

सूत्रों के अनुसार, सरकार सहायक पुलिसकर्मियों की भूमिका और उनके योगदान का आकलन करते हुए आगे की स्थायी व्यवस्था पर भी विचार कर रही है। खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात इन जवानों ने राज्य में शांति और सुरक्षा कायम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सरकार के इस फैसले से हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा और सहायक पुलिसकर्मियों में सुरक्षा और स्थिरता की भावना भी बढ़ेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post