Breaking News

सांडे मुंडा हत्या कांड से जुड़े एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Khunti: 31 अगस्त 2025 की रात को खूँटी जिला अंतर्गत अड़की थाना क्षेत्र के जोनोदीह गांव में एक सनसनीखेज वारदात हुई। ग्राम बिरबांकी टोला निवासी साड़े मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने सिर पर पत्थर से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित अनुसंधान और छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में आज 11 सितंबर 2025 को अड़की थाना क्षेत्र के घाघरा गांव से आरोपी रामसिंह मुंडा (उम्र 42 वर्ष, पिता स्व. लुकिराम मुंडा) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त घटना में प्रत्यक्ष रूप से शामिल था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हत्या की इस साजिश में एससी अमन (पिता-एससी खतये, ग्राम-घाघरा, थाना-अड़की, जिला-खूँटी) तथा उसका एक मित्र भी शामिल थे। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का मकसद और कारण स्पष्ट हो पाएगा।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि क्षेत्र में शांति और कानून का भय कायम रह सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post