Breaking News

कल्याण गुरुकुल खूंटी में ऑफर लेटर वितरण एवं फ्लैग-ऑफ समारोह, 43 छात्रों का हुआ चयन

Khunti: कल्याण गुरुकुल खूंटी में गुरुवार को रेट्रोफिटिंग ट्रेड के बैच संख्या 84 (खूंटी) और बैच संख्या 50 (गढ़वा) के छात्रों के लिए ऑफर लेटर वितरण एवं फ्लैग-ऑफ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के उत्साह और उनके परिजनों की खुशी देखने लायक थी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, तोरपा प्रखंड के उप प्रमुख संतोष कुमार कर, संरचना कंपनी से प्रशांत कुमार कांबले, डोरमा पंचायत के मुखिया, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य, सीड्स एनजीओ के खेत्रमोहन सहित गुरुकुल के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित थे।

इस बैच के कुल 43 छात्रों का चयन मुंबई की प्रतिष्ठित संरचना कंपनी में किया गया है। कंपनी में चयनित होने के बाद छात्रों को औपचारिक रूप से ऑफर लेटर प्रदान किए गए। समारोह के दौरान चयनित छात्रों को विदाई भी दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मुख्य अतिथि पीटर मुंडू ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर केवल नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने परिवार, गाँव और जिले का नाम रोशन करने का भी है। उन्होंने युवाओं को कार्यस्थल पर मेहनत, लगन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों से निकलकर बड़े शहरों में काम करना एक बड़ी उपलब्धि है और इससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कल्याण गुरुकुल जैसे प्रशिक्षण संस्थान युवाओं के जीवन को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रशिक्षण से ही युवा सशक्त होंगे और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

संरचना कंपनी के प्रतिनिधि प्रशांत कुमार कांबले ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि चयनित छात्र मेहनत और ईमानदारी के बल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने छात्रों से कहा कि यह नौकरी उनके करियर की पहली सीढ़ी है, जिसे मेहनत और अनुशासन से और ऊँचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

गुरुकुल के प्रधानाचार्य श्री मोहंती ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह चयन केवल शुरुआत है, छात्रों को निरंतर परिश्रम करके अपने करियर को मजबूत बनाना होगा।

समारोह के अंत में अतिथियों ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और ढोल-नगाड़ों के बीच उन्हें रवाना किया गया। मौके पर उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की और कल्याण गुरुकुल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post