Breaking News

तोरपा में किसानों को मिला सोलर पंपसेट, विधायक सुदीप गुड़िया बोले – “किसान मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा”

Khunti:  तोरपा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच सोलर आधारित पंपसेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को खेती-किसानी के प्रति प्रोत्साहित किया और कहा कि खेती ही हमारी असली   ताकत है।

विधायक गुड़िया ने कहा कि झारखंड कृषि प्रधान राज्य है और यहाँ की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खेती पर आधारित है। इसलिए सरकार लगातार किसानों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा – “जब हमारे किसान मजबूत होंगे, तभी गांव, जिला, राज्य और देश मजबूत होगा। हमें कृषि को और मज़बूती के साथ आगे बढ़ाना है।”

सोलर पंपसेट मिलने से किसानों को सिंचाई के लिए बिजली और डीजल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे समय और लागत दोनों की बचत होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा। कृषि विभाग का मानना है कि सोलर तकनीक से खेती अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनेगी।

इस मौके पर झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोणगाड़ी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रोबिन तोपनो, मोजीर अंसारी, मुकेश सिंह, जयदीप तोपनो, संतोष सिंह, चन्दन ठाकुर, सिकदर कुमार और हुसरु बारला सहित कई ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में किसानों ने विधायक और विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएँ खेती में नई ऊर्जा भरेंगी और युवाओं को भी खेती से जोड़ने में मददगार साबित होंगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post