Breaking News

सांसद कालीचरण मुंडा ने सिमडेगा में अधिकारियों संग की बैठक, हाथियों के उत्पात और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Simdega: खूँटी लोकसभा के सांसद कालीचरण मुंडा अपने दो दिवसीय प्रवास पर सिमडेगा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर जिले की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

सिमडेगा वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर से मुलाकात के दौरान सांसद ने हाथियों के उत्पात और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हाथी पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा और राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखने को भी कहा। सांसद ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए रेंजर समय-समय पर हाथी से बचाव सामग्री और जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीणों तक पहुँचाएँ।

वहीं, सांसद मुंडा ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से एम्बुलेंस की उपलब्धता और उनकी कार्यप्रणाली पर विस्तृत रिपोर्ट ली। साथ ही जिले में चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों की तैनाती और ग्रामीण इलाकों में इलाज की सुविधा की स्थिति पर भी जानकारी प्राप्त की।

सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएँ आम जनता से सीधे जुड़ी हैं, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि एम्बुलेंस सेवा हर हाल में सुचारु रूप से संचालित हो और मरीजों को समय पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post