Torpa: खेल समिति किन्सु टोली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुरुष-महिला हॉकी सह फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मौजूद रहे।
विधायक ने खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका हौसला बढ़ाया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा और अनुशासन की भावना बढ़ती है। ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।

समापन समारोह में जिला परिषद सह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शुशांति कोंनगाड़ी, मुखिया शिशिर टोपनो, उदय चौधरी, प्रदीप केशरी, चंदन ठाकुर और अनुज गुड़िया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे

प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल समिति और ग्रामीणों की अहम भूमिका रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।



