Breaking News

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर जश्न, खूंटी में निकला भव्य जुलूस।

Khunti: पूरे देश के साथ-साथ खूंटी में भी शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मस्जिदों और घरों में विशेष सजावट की गई। सुबह से ही शहर में रौनक छा गई और दिनभर अमन व भाईचारे का संदेश गूंजता रहा।

हजरत मोहम्मद साहब की जयंती

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। माना जाता है कि उनकी शिक्षाएँ इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देती हैं।

जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

खूंटी में मुस्लिम समाज की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। हाथों में तिरंगे और हरे झंडे लिए लोग नारे-ए-तकबीर लगाते हुए और नात-ए-पाक पढ़ते हुए आगे बढ़े। पूरे शहर में जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जगह-जगह शरबत और मिठाइयों का वितरण भी किया गया।

राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधियों की भागीदारी

इस जुलूस की खासियत यह रही कि इसमें न सिर्फ मुस्लिम समाज बल्कि अन्य समाजों के लोग और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय सदस्य सुशील पाहन, खूंटी जिला खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रकाश नाग मुंडा, कांग्रेस नेता संयुम अंसारी, जेएमएम के पूर्व खूंटी प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिंह मुंडा समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस जुलूस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इससे यह संदेश गया कि यह पर्व केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और एकता का प्रतीक है।

मौलवी का संदेश

जुलूस के दौरान मौलवी साहब ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी इंसाफ, अमन और इंसानियत की राह दिखाती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सबसे बड़ी जरूरत नफरत को मिटाकर मोहब्बत और भाईचारा फैलाने की है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा हासिल करने, बुराई से दूर रहने और नेक रास्ते पर चलने की अपील की।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। सुरक्षा की कमान खुद खूंटी अनुमंडल के एसडीपीओ वरुण रजक ने संभाली। उनके साथ खूंटी इंस्पेक्टर किशुन दास और मारंगहदा इंस्पेक्टर जेवियर बाड़ा भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से डटे रहे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि जुलूस पूरी तरह शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post