SSP ने ऑनर को सौंपे, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Ranchi। रांची पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 45 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से 19 मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जबकि बाकी 16 मोबाइल के ऑनर से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
सोमवार को कोतवाली थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने खुद लोगों को उनके गुम मोबाइल वापस सौंपे। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने मोबाइल मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे वापस पाकर उन्हें तोहफे जैसा अहसास कराया।
एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस की सर्विलांस सेल लगातार गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। रोजाना तकनीकी विशेषज्ञ इन मोबाइल की तलाश करते रहे और उनकी मेहनत रंग लाई।
उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना है और इस तरह की कार्रवाई से जनता का भरोसा पुलिस पर और मजबूत होगा।



