Breaking News

खूंटी में चोरों का आतंक: अब धर्मस्थल भी सुरक्षित नहीं, मस्जिद से नमाजियों के मोबाइल चोरी

Khunti: जिले में इन दिनों चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब चोर धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ रहे। कभी दुकानों में सेंधमारी तो कभी गाड़ियों की बैटरी चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला मुरहू प्रखंड की फातिमा मस्जिद से जुड़ा है, जहां नमाजियों के मोबाइल फोन चोरी हो गए।

घटना सोमवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, मगरीब की नमाज पढ़ने के लिए लोग मस्जिद में एकत्र हुए थे। नमाज पढ़ने से पहले कई लोग अपने मोबाइल फोन मस्जिद में एक जगह पर रखकर अंदर चले गए। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार युवक वहां पहुंचा। उसने नमाजियों से वुज़ुखाना (स्टेनजखाना) का रास्ता पूछा। लोगों ने उसे रास्ता दिखा दिया और नमाज की जमात शुरू हो गई।

लेकिन मौका पाकर हेलमेट पहना वह युवक नमाज पढ़ रहे लोगों के मोबाइल उठा ले गया। बताया जाता है कि इस दौरान दो मोबाइल फोन चोरी कर ले जाया गया। जब नमाज खत्म हुई तो पीड़ितों ने देखा कि उनके फोन गायब हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मस्जिद कमेटी और स्थानीय लोग सक्रिय हुए और पीड़ितों ने मामले की लिखित शिकायत मुरहू थाना में दर्ज कराई। पुलिस अब चोर की तलाश में जुटी हुई है।

इस घटना की पुष्टि सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ इकबाल ने फोन के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और पुलिस-प्रशासन को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। दुकानों, घरों और वाहनों के बाद अब मस्जिदों जैसे पवित्र स्थलों पर भी चोरों की नजर पड़ रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक वे सुरक्षित रहेंगे और पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम कब उठाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post