Breaking News

खूंटी जिला आदिवासी कांग्रेस के संरक्षक फादर लेयो भेंगरा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Khunti: आदिवासी कांग्रेस जिला कमिटी के संरक्षक एवं तोरपा के प्रसिद्ध शिक्षा विद् फादर लेयो भेंगरा का सोमवार की रात लगभग 8 बजे मांडर स्थित मिशन अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से न केवल आदिवासी समाज, बल्कि शैक्षणिक और धार्मिक जगत में भी गहरा शोक व्याप्त है।

फादर लेयो भेंगरा लंबे समय तक तोरपा के संत जोसेफ हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक के रूप में सेवारत रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को आज भी लोग याद करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने खूंटी कैथोलिक चर्च में सहायक फादर के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। वे आदिवासी कांग्रेस जिला कमिटी के संरक्षक के रूप में संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने में सक्रिय रहे। उनके मार्गदर्शन और सुझावों से संगठन लगातार मजबूत होता रहा।

फादर भेंगरा के निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “फादर लेयो भेंगरा का जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए एक गार्जियन की तरह था। उनका मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायी रहा।”

वहीं खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा, प्रदेश कांग्रेस सचिव पीटर मुंडू, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

फादर लेयो भेंगरा की सादगी, संघर्षशीलता और समाज के लिए समर्पित जीवन को क्षेत्रवासी हमेशा याद करेंगे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post