Breaking News

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आम लोगों ने की मुलाकात।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड ,रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने मुलाकात कर ,अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने स्वयं एक-एक लोगों से रूबरू होकर ,उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को जाना तथा उनसे आवेदन प्राप्त किए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का लोगों को भरोसा दिलाया।
मौके पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान हेतु उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इसके अलावा विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post