रांची: मानव सेवा के तहत बैंक कर्मियों द्वारा एक बेहतर प्रयास किया जा रहा है, जहां ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर ब्लड संग्रह किया जाता है ताकि जरूरी पड़ने पर जरूरत मंद लोगों को आसानी से ब्लड मिल सके जिससे की उनकी जान बचाया जा सके।
इसी क्रम में आज बैंक ऑफ इंडिया के एससी एसटी,ओबीसी यूनियन द्वारा रांची स्थित बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस प्रांगण में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सदर अस्पताल रांची के डॉक्टरों की टीम मौजूद रहे जिनके देखरेख में वहां पहुंचे लोगों ने रक्तदान किया।
यूनियन के जेनरल सेकेट्री अरुण जॉन प्रबाल ने बताया की बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयंती के मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के एससी एसटी ओबीसी यूनियन द्वारा हर वर्ष इस प्रकार के रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि हमारे यूनियन के या फिर कोई भी जरूरत मंद लोगों को जरूरत पड़ने पर ब्लड आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। 
यूनियन के उप महासचिव भरत लाल ठाकुर ने कहा कि कई बार देखा गया है की हमारे यूनियन के लोगों को भी बीमार पड़ने पर ब्लड का जरूरत पड़ा है जिसे आसानी से ब्लड नही मिल पाया है इसके अलावा कई बार जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद मरीजों को भी ब्लड नही मिल पाता है जिससे की उनकी मौत भी हो हुई है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हमारे यूनियन द्वारा हर वर्ष ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कर सरकारी संस्थान को ब्लड सौंपी जाती है,ताकि समय पर काम आ जाए, हर वर्ष कम से कम सौ यूनिट ब्लड डोनेट होता है लेकिन इसबार लंबी छुट्टी है जिससे सभी लोग अपने अपने निजी कार्यों से चले गए हैं इसलिये इसबार ब्लड डोनेट यूनिट की संख्या कुछ कम होने की संभावना है।
आज के आयोजित कार्यक्रम में वर्किंग प्रेसिडेंट सुनील लकडा, ज्वाइंट जेनरल सेकेट्री अजय कुजूर,ऑल इंडिया लेडीज विंग प्रेसिडेंट संतोषी केरकेट्टा,सुरेश भगत,निशित जायसवाल सहित अन्य अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।



