Breaking News

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत आगामी 16 अप्रैल को खूंटी पुलिस सुनेगी आम लोगों की समस्या।

खूंटी: आगामी 16 अप्रैल को खूंटी पुलिस द्वारा आयोजित की जा रही है जनशिकायत समाधान कार्यक्रम। इस कार्यक्रम के तहत खूंटी पुलिस जिले भर के आम जनता की समस्या को सुनेगी और उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले की जानकारी देते हुए खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि आगामी 16 अप्रैल को खूंटी के नगर भवन परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जहां जिले के सभी थाना का अपना अपना टेबल लगाया जायेगा।

ताकि जिस थाना क्षेत्र के लोग अपनी समस्या लेकर वहां पहुंचेंगे वो अपने थाना क्षेत्र के टेबल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगे। वहीं समस्या को लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का भी प्रयास किया जाएगा। जिस विभाग से जुड़ी शिकायतें मिलेगी उसे संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा ताकि समस्या का समाधान हो सके।

इसके साथ हीं एस पी अमन कुमार ने जिले के आम जनता से यह अपील किया है कि खूंटी जिले के जो भी लोग अपनी समस्या को लेकर परेशान है और उनकी समस्या को नहीं सुनी जा रही है या समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है तो वैसे सभी लोग आगामी 16 अप्रैल को खूंटी के नगर भवन परिसर में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी समस्या को बताएं ताकि आपके समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा सकेगा।

Share Article:

1 Comment

  • यह पहल निश्चित रूप से जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करने की सुविधा से लोगों को अपनी बात रखने का सीधा मंच मिलेगा। संबंधित विभागों को शिकायतें भेजकर समस्या के त्वरित निराकरण का प्रयास किया जाएगा, जो एक प्रभावी कदम है। एस पी अमन कुमार की अपील से जनता को अपनी समस्याओं को सुनाने का एक और अवसर मिलेगा। क्या इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे?jharkhand updates on facbook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post