Breaking News

तोरपा के कुल्डा जंगल से अज्ञात महिला का अर्द्धजला शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका।

खूंटी: खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्डा जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का अर्द्धजला शव बरामद किया है। तोरपा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, स्थानीय ग्रामीण जब जंगल में महुआ चुनने गए थे तब वहां उनके द्वारा एक महिला का शव देखा गया था। जिसके बाद इसकी सूचना तोरपा थाना को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची जहां देखा गया कि एक महिला का अर्द्धजला शव पड़ा है जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए घटना स्थल से साड़ी, पेटीकोट सहित अन्य चीजें बरामद की गई है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया की इस घटना को लेकर पुलिस हर स्तर पर जांच कर रही है, हो सकता है की अपराधियों द्वारा दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया हो जिसके बाद महिला को जलाकर मार दिया हो इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। ये घटना चार से पांच दिन पूर्व की होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि बॉडी लगभग सड़ चुका है इसलिए ये उम्मीद जताई जा रही है।

घटना कुल्डा के जंगल में तोरपा सिमडेगा मुख्य सड़क से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल बीच जंगल की है जहां अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है फिलहाल शव बरामदगी के बाद उसकी पहचान के लिए तोरपा पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि शव का पहचान हो सके। इसके साथ हीं घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की जांच प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post