रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने मंत्रियों के साथ एक विशेष बैठक की जिस बैठक में कई अहम बिंदुओं पर फैसले लिए गए जिसमें माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए 1373 पद सृजित करने को मंजूरी दी गई कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। इसके साथ हीं जल संसाधन विभाग में रिक्त पड़े लिपिक के पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती नियमावली 2025 के गठन को स्वीकृति दी गई,जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद है।
इसके साथ हीं अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य हेतु तात्कालिक व्यवस्था के तहत अंशकालिक शिक्षकों से कार्य से जाने की अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई।
स्वास्थ्य सेवा के तहत सरकारी अस्पतालों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजना से अधिकतम क्लेम की राशि प्राप्त अस्पतालों की बेहतर प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को इंडियन पब्लिक हेल्थ के मानक के अनुरूप करने के लिए अस्पताल प्रबंधन हेतु निर्देश निर्गत करने की स्वीकृति दी गई।
राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय आवास बैंक से अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ऋण आहरण के क्रम में राष्ट्रिय आवास बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए आरबीआई के पक्ष में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाला अपरिवर्तनीय प्राधिकार पत्र प्रारूप एवं ऋण स्वीकृति पत्र व उससे संबंधित नियम शर्तों पर मंत्री परिषद की स्वीकृति दी गई।



