खूंटी: आम जनता के समस्याओं का समाधान हो इसके लिए तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में आज अपने विधान सभा क्षेत्र के सभी तीनों प्रखण्डों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक की जिसमें क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के बाद उसका समाधान कैसे हो इसपर विशेष विचार विमर्श किया गया।
विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा की आप लोग क्षेत्र में जनता के बीच जाएं और समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर हमे इसकी सूचना दे ताकि आम जनता के समस्याओं का समाधान हो सके। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार के जितने भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उस योजना से जरूरतमंद योग्य लोगों को जोड़वाने का प्रयास करें ताकि वैसे सभी लोगों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। क्योंकि जानकारी के अभाव में गरीब जरूरतमंद लोग साकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं।
इसलिये हमलोगों का यह प्रयास होना चाहिये ताकि कोई भी योग्य और जरूरत मंद लोग योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गयी।
आज के इस बैठक में झामुमो रनिया प्रखंड अध्यक्ष गाबरियल तोपनो, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रोबिन तोपनो,जोसफ भेगरा, अमृत हेमरोम, राहुल केशरी,देवनाथ मघईया मोजीर अंसारी, प्रदीप केशरी,कर्रा सचिव विनोद उरांव, रनिया सचिव फिलिफ़ डाहंगा,तोरपा सचिव जेम्स आईंड,कर्रा उपाध्यक्ष लछुवा लोहरा, कर्रा संघठन सह सचिव मार्शल होरो, जयदीप तोपनो, सुहेल खान,सिंगराय कंडुलना,मैकसल डांहगा सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।



