Breaking News

बमरजा पंचायत के सरदुला में पंचायत स्तरीय सरहुल मिलन समारोह का आयोजन।

खूंटी: कर्रा प्रखंड के बमरजा पंचायत अंतर्गत सरदुला गांव में शनिवार को पंचायत स्तरीय सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आयता पहान, मंगरू पहान, लच्छु पहान, सुधु पहान, द्वारा संयुक्त रूप से सरना स्थल में पूजा अर्चना कर मां चाला आयो, सिंग बोंगा से पूजा अर्चना कर क्षेत्र में शांति खुशहाली और अमन जैन की कामना की गयी।

कार्यक्रम में सरदुला, कसीरा, बड़गाई, सांगोर, पहाड़ टोली, बमरजा,खरतंगा, डुमारी, तिमड़ा सहित विभिन्न गांव से आए खोड़हा अपने पारंपरिक वेश भूषा और ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते कार्यक्रम स्थल में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान बमरजा मुखिया अनूप कुजूर ने कहा कि प्राकृतिक पर्व सरहुल के प्रति दिन प्रतिदिन लोगों की अवस्था व विश्वास बढ़ता जा रहा है यह त्योहार आपसी भाईचारे व प्रेम को भी बढ़ावा दे रहा है।

कार्यक्रम पर मुख्य रूप से सरना जागृति एवम् विकास मंच कर्रा अध्यक्ष जय मंगल मुंडा, कर्रा पंचायत मुखिया रश्मि लकड़ा, बमरजा पंचायत मुखिया अनूप कुजूर, सनिका पहान, समाजसेवी मोहम्मद वसीम, भिमसेन कैथा, गुडुवा हेरेंज, जीता मिंज, फनिराम परधिया , बानसिंह मुंडा, फुलचंद लोहरा सहित अन्य अतिथियों का पंचायत स्तरीय सरहुल पूजा समिति द्वारा सरना झंडा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुजूर शिव मुंडा, चंदा उरांव, नितेश कच्छप, घसिया उरांव, पार्वती देवी, निकिता कुजूर के अलावे पंचायत स्तरीय समिति के सदस्यों का मुख्य योगदान रहा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post