Breaking News

भीषण सड़क हादसे में पति का पैर जबकि पत्नी का हाथ व पैर टूटा जिसकी नाजुक स्थिति देख डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया।

खूंटी: भीषण सड़क हादसे में पति का पैर जबकि पत्नी का एक हाथ और एक पैर टूटा जिसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया। घटना शनिवार की देर शाम खूंटी मुरहू मुख्य सड़क पर समाहरणालय के पास हुई है। जहां एक बाईक और एक अर्टिगा कार में भिडंत हो गई। मारंगहदा निवासी रोहित नाग उम्र लगभग 32 वर्ष और उसकी पत्नी हिस्सी मणि उम्र लगभग 27 वर्ष दोनो बाईक पर सवार होकर अनिगड़ा की ओर जा रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ मुरहू की ओर से एक अर्टिगा कार आ रही थी और खूंटी मुरहू मुख्य सड़क पर समाहरणालय के पास दोनो की भिडंत हो गई।

इस घटना में बाईक सवार रोहित नाग का एक पर टूट गया जबकि उसकी पत्नी हिस्सी मणि का एक पैर और एक हाथ टूट गया। हालांकि घटना होते हीं वहां आसपास के लोग जमा हो गए और फिर स्थानीय लोगों की मदद से दोनो घायलों को सदर अस्पताल खूंटी पहुंचाया गया जहां घायलों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्रार्थमिक उपचार के बाद दोनो को रांची रिम्स रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते हीं खूंटी थाना के पुलिस बल भी घटना स्थल पर पहुंच कर हादसे की पूरी जानकारी इकठ्ठा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post