खूंटी: डीजे बजाने से रोका तो युवकों ने एक बुजुर्ग को पिटपिट कर मार डाला,घटना खूंटी थाना क्षेत्र के डडगामा की है। जहां शुक्रवार की रात सरहुल मानने के लिए गांव के लड़कों ने डीजे बाजा लाया था और डीजे बजाकर नचगान कर रहे थे। जहां गांव के हीं एक बुजुर्ग 75 वर्षीय रिडा भृंगराज ने डीजे बजाने के जगह पारंपरिक मांदर और नगाड़ा बजाकर सरहुल मनाने की सलाह दी। वहीं डीजे बजा रहे लोगों को रीड़ा भृंगराज का ये सलाह काफी नागवार गुजरा जिससे की उन लोगों ने रीडा भृंगराज के साथ मारपीट किया। 
मारपीट में बुजुर्ग को काफी ज्यादा चोटें आई जिससे की वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। हालांकि घटना की जानकारी मिलते हीं बुजुर्ग के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और गांव के अन्य लोगों की मदद उसे सदर अस्पताल खूंटी तक लाया लेकिन तबतक बुजुर्ग रीडा भृंगराज की मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना खूंटी थाना को दी जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले का जांच करते हुए एक अपराधी को पकड़कर ले गई है। साथ हीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जहां से आज पोस्टमार्टम कराकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर शनिवार की सुवह गांव में ग्राम सभा किया गया जिसमें की घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को ग्रामसभा द्वारा पुलिस के हवाले किया गया। घटना को लेकर पुलिस अभी आगे भी जांच में जुटी हुई है।



