Breaking News

चैत्र नवरात्र पर बसिया के कलिगा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

बसिया गुमला: चैत्र नवरात्र के छठे दिन बसिया के कलिगा गांव में बजरंगबली पूजा समिति और चैत्र नवरात्र पूजा समिति के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

इस कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। सभी श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक परिधानों मे सुसज्जित होकर कलिगा गांव स्थित बजरंगबली अखाड़े से कलश यात्रा के लिए कोनबीर स्थित दक्षिणी कोयल नदी निकली।

नदी के तट पर प्रोहितों राम दरस पांडे,दिलीप मिश्रा और सच्चिदानंद के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराकर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी श्रद्धालुओं के कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा कोनबीर होते हुए कलिगा स्थित दुर्गा मंडप पहुंची जहां मां आदिशक्ति की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। तत्पश्चात बजरंगबली अखाड़े में हो रही चैती दुर्गा पूजा के पंडाल में सभी कलश की स्थापना की गई।

इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा भंडारा का भी आयोजन किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम राम ने बताया कि 4 अप्रैल को शाम 7:00 बजे पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से पूजा समिति संरक्षक सुनील कुमार साहू, उपाध्यक्ष नीरज कुमार साहू, सचिव प्रवीण रोशन सिंह, कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो, रितेश शाही, परमानंद महतो, रितेश ठाकुर,नवल साहू, पूरण बड़ाइक, संतोष ठाकुर, रघु महतो, गणेश साहू समेत पूजा समेत के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

 

गुमला से रौशन केशरी की रिपोर्ट।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post