तोरपा खूंटी: तोरपा प्रखण्ड क्षेत्र के फ़टका पंचायत के ग्राम गुटूहातु ग्राम सभा में ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक सुदीप गुड़िया जहां उन्होंने ग्रामीणों संग स्वास्थ्य सड़क, शिक्षा, पानी, बिजली और कृषि कार्यों सहित गांव के कई समस्याओं पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की उनके उनके गांव की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।
विधायक ने ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों से कहा की ये हमारा विधानसभा कृषि बहुल क्षेत्र है और कृषि के क्षेत्र में हमें बेहतर काम करते हुए यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करना है को जो मेरा पहला लक्ष्य है।
विधायक ने ग्रामीणों से आगे कहा की आप सभी मुझे अपनी समस्या से अवगत कराएं मैं आपकी समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास करूंगा मै आपका भाई और बेटा हूँ मुझे हरेक सुख-दुःख की जानकारी दे ताकि मै शामिल हो सकूं। हम सभी मिलजुल कर तोरपा विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाएंगे।
इसके साथ हीं विधायक ने ग्रामीणों से यह भी निवेदन किया की किसी भी स्थिति परिस्थिति में अपने बच्चों का पढ़ाई को न रोकें, गांव के सभी बच्चों को स्कूल भेजें और पढ़ा लिखा कर उसके भविष्य को बेहतर बनाएं।
आज के इस ग्रामसभा में पंचायत के मुखिया पुष्पा गुड़िया,उपमुखिया-आरफा गुड़िया,जेएमएम पंचायत अध्यक्ष-बिमल बारला, जेएमएम पंचायत सचिव- लाखी जी,ग्राम प्रधान-सिपिरियन गुड़िया, सचिव -हरमन गुड़िया सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष मौजूद रहे।



