खूंटी: मुरहू थाना के पुलिस बल ने बड़ी सफलता हासिल की है जहां कई कांडों में फरार चल रहे उग्रवादी बिरसा मुंडा को उसके गांव से हीं धर दबोचा है।
बिरसा मुंडा मुख्य रूप से पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के लुंबई गांव का रहने वाला है जो सक्रिय रूप से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के लिए काम करता था। बिरसा के विरुद्ध मुरहू थाना में आर्म्स एक्ट,17 सीएलए सहित कई धाराओं के तहत मामले दर्ज थे। जिसे लेकर पुलिस लम्बे समय से उसकी तलाश कर रही थी और बिरसा मुंडा पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था।
कोर्ट के आदेशानुसार बिरसा मुंडा की गिरफ्तारी हेतु इश्तहार भी लगवाया गया था। इसके बावजूद वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। अंततः आज मुरहू थाना के पुलिस बल द्वारा कार्रवाई करते हुए बिरसा मुंडा को उसके गांव लुंबई से गिरफ्तार किया गया।
माना जा रहा है कि बिरसा के गिरफ्तारी से उग्रवादी संगठन पीएलएफआई को एक बड़ा नुक्सान हुआ है जिससे की उस क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। फिलहाल बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



