खूंटी: कर्रा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सरना जागृति विकास मंच कर्रा के द्वारा मंगलवार को धूमधाम से प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह सह सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। सरहुल सरना कर्रा में सरहुल मिलन समारोह सह सरहुल महोत्सव पर सैकड़ों गांव के लोग परम्परागत वेशभूषा ढोल मांदर व अपने-अपने खोड़हा मंडली साथ सरहुल सरना कर्रा पहुंचे। जहां सरना जागृति विकास मंच के अगुवाई में विशाल जुलूस निकाला गया। 
जुलूस कर्रा सरना स्थल से कर्रा – खूंटी मुख्य सड़क से मिशन मोड़, डाकघर, कर्रा थाना चौक से प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा कि प्रतिमा पर माल्यार्पण करने बाद फिर से कर्रा थाना चौक होते हुए मस्जिद चौक, पोस्ट ऑफिस रोड़ से सरना परम्परागत सांस्कृतिक नृत्य करते पूरा जुलूस सरहुल सरना कर्रा पहुंचा। जहां चाला अखड़ा खोड़हा कांटी आकर्षक का केंद्र रहा।
वहीं सभी खोड़हा मंडली ने ने बारी-बारी से अपना खोढ़हा नृत्य प्रस्तुत किया, जिसके बाद सभी खोढ़हा मंडली को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम के पूर्व सभी अलग-अलग गांवों से पाहनों पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्रा मुखिया रश्मि लकड़ा, लोधमा मुखिया मंजुला उरांव व कच्चा बारी मुखिया ज्योति मिंट के साथ ताल में ताल मिलाकर कर्रा बीडीओ स्मिता नगेशिया व सीओ वंदना भारती सांस्कृतिक नृत्य करती नजर आई। कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार अपनें पुलिस बल के जवानों सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे।
प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह सह सरहुल महोत्सव को सफल बनाने में सरना जागृति विकास मंच के अध्यक्ष जय मंगल सिंह मुंडा, चाला अखड़ा खोड़हा कांटी के अध्यक्ष मदरा उरांव, मुखिया अनूप कुजूर, धर्म अगुवा छुनकू मुंडा, जीता मिंज, शिबू होरो, पीटर बारला, लुईस होरो, मेहा मुखिया अजय खलखो, विजय होरो, भिमसेन कैथा, परवेज खान, प्रदीप कुंडू, विष्णु सोनी, रंजन संगा, शेख फिरोज, कुदलूम मुखिया संदीप हेरेंज, गुडुवा हेरेंज, चंदा पाहन के अलावे समिति अन्य लोगों मुख्य योगदान रहा।



