Breaking News

गुमला में धूमधाम से मना विक्रम संवत 2082 हिंदू नव वर्ष, भव्य शोभायात्रा निकाली गई

गुमला : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 हिंदू नव वर्ष पूरे गुमला जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और हर्षपूर्वक पर्व का स्वागत किया।

विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर +2 उच्च विद्यालय गुमला की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा डीएसपी रोड स्थित विद्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

शोभायात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया, और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गगनभेदी नारे लगाए।

इस अवसर पर विद्यालय के सचिव विजय बहादुर सिंह ने सभी सनातन धर्मावलंबियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। वहीं, विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने विक्रम संवत हिंदू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला।

शहर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का नागरिकों ने भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे माहौल में उल्लास का संचार हो गया।

 

गुमला से रौशन केशरी की रिपोर्ट।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post